बीकानेर : कोरोना खतरे के बीच बखूबी ड्यूटी निभा रहे डिस्काॅम के कर्मचारी, अब तक 55 संक्रमित, एक की माैत

By: Ankur Sat, 15 May 2021 1:51:43

बीकानेर : कोरोना खतरे के बीच बखूबी ड्यूटी निभा रहे डिस्काॅम के कर्मचारी, अब तक 55 संक्रमित, एक की माैत

कोरोना का खतरा सभी ओर व्यापक रूप से फैला हुआ हैं जिसमें डिस्काॅम के कर्मचारी कोरोना कहर के बीच बखूबी ड्यूटी निभा रहे हैं। एक के बाद एक करके अब तक डिस्काॅम के 55 कर्मचारी पाॅजिटिव हाे चुके हैं। 20 काे क्वाॅरेंटाइन किया जा चुका है। एक कर्मचारी की माैत हाेने से अब कर्मचारी सकते में है। अफसरों ने कहा, जाेधपुर डिस्काॅम के जिन कार्यालय में भी कर्मचारियाें के काेराेना से संबंधित लक्षण दिखाई देते है। उनकी सैंपलिंग करवाई जाती है। 40 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियाें के वैक्सीन लग चुकी है। बचे हुए कर्मचारियाें के वैक्सीन लगवाने पर डिस्काॅम लगा हुआ है।

जाेधपुर डिस्काॅम के बीकानेर जिले में 1042 कर्मचारी हैं। इसमें वैक्सीन की बात करें ताे 532 के वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। इसमें 12 कर्मचारी ऐसे हैं, जिनके सैकेंड डाेज लग चुकी है। बाकियाें में 108 जाेधपुर डिस्काॅम, 52 प्रसार निगम, 106 बीकेईएसएल, 01 उत्पादन निगम का कर्मचारी हैं। बीकानेर ग्रामीण एसई अशाेक कुमार गाेयल का कहना है कि जिन कर्मचारियाें के वैक्सीन लगनी बाकी है। अब उन्हें एरिया वाइज एईएन व जेईएन के साथ दाे चरणाें में बुलाकर कैंप लगाकर वैक्सीन लगवाई जाएगी ताकि काेराेना के संक्रमण काे फैलने से राेका जा सके।

बीकानेर के लिए शुक्रवार का दिन राहत भरा कहा जा सकता है। क्योंकि 33 दिन बाद पहली बार पॉजिटविटी रेट 19% दर्ज की गई है। जिले में गुरुवार को 2043 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 547 केस पॉजिटिव रिपोर्ट हुए हैं। बीते 24 घंटे में 12 लोगों की मौत कोरोना से हो गई। जबकि 506 रिकवर भी हुए हैं। कोरोना के कुल एक्टिव केस 7862 हैं। इनमें से 6923 लोग होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। 352 से अधिक माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।

ये भी पढ़े :

# प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई 20 हजार करोड़ की राशि

# सवाई माधोपुर : नए कोरोना मरीज के मुकाबले 262 फीसदी लोग हुए रिकवर, दो की मौत

# उदयपुर : अब तक 37 हजार 458 मरीज हो चुके रिकवर, आए 688 नए संक्रमित 12 की गई जान

# कोटा : कोहराम मचा रही कोरोना की दूसरी लहर, मिले 773 नए संक्रमित, संशय में मौतों के आंकड़े

# पाली : सामने आया एक दिन में सर्वाधिक मौतों का आंकड़ा, मिले 223 नए संक्रमित

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com